कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। शहर की मलिन बस्तियों में दूषित जलापूर्ति रोकने की जिम्मेदारी अब जलकल के अधिशासी अभियंताओं को सौंप दी गई है। जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने निर्देश दिया है कि प्रतिदिन ये एक्सईएन कम से कम दो मलिन बस्तियों में जाएंगे और वहां पेयजल की स्थिति देखने के साथ ही जांच भी करेंगे। इसके अलावा एई और जेई की जिम्मेदारी भी होगी। रोजाना शाम को समीक्षा की जाएगी कि किस इलाके में क्या स्थिति थी और बचाव के लिए क्या किया जाए। सोमवार को शहर की 94 मलिन बस्तियों से 552 सैंपल उठाए गए। जांच के लिए इन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया। अभी तक किसी भी सैंपल में दूषित जलापूर्ति होने की पुष्टि नहीं हुई है। काकादेव में शिकायत पर पहुंची टीम जलकल ने शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। काकादेव के शिव...