वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। आर्यमहिला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 'ए' एवं 'डी' की तरफ से दुर्गाकुंड और बनकटी हनुमान मंदिर क्षेत्र की मलिन बस्तियों में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें 200 स्वयंसेविकाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वप्ना बंदोपाध्याय के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने 'मासिक धर्म एवं स्वच्छता' विषय पर जागरूकता और पैड वितरण किया। इकाई 'डी' ने डॉ. ममता गुप्ता की देखरेख में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' पर जागरूकता जगाई। अंत में डॉ. असंग पाउ की आत्मा की शांति के लिए सभी ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...