शाहजहांपुर, मार्च 28 -- खुटार। खुटार-बंडा रोड पर मलिका गांव के पास देर रात तेंदुए के दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। एक युवक ने तेंदुए की फोटो खींचकर इंटरनेट पर अपलोड की, जो तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि खुटार कस्बे निवासी शिवम मिश्रा बरेली से लौट रहे थे। मलिका गांव के पास सड़क किनारे तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। उन्होंने वाहन रोककर कार की रोशनी में मोबाइल से उसकी तस्वीर खींच ली। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और वन विभाग को खबर दी गई। वन दरोगा रोहित पांडे ने बताया कि फोटो वायरल हुई है, लेकिन सटीक लोकेशन और पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, जिससे ट्रैकिंग में दिक्कत आई। वन विभाग की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...