शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। खुटार-बंडा रोड पर मलिका गांव के पास देर रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। राहगीर ने तेंदुए की फोटो खींचकर इंटरनेट पर डाल दी, जो तेजी से वायरल हो रही है। बताया गया कि शनिवार देर रात खुटार कस्बा निवासी शिवम मिश्रा बरेली से लौट रहे थे। मलिका गांव के पास सड़क किनारे तेंदुआ चहल-कदमी करता दिखा। इस पर उन्होंने वाहन रोककर कार की रोशनी में मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली और इंटरनेट पर अपलोड कर दी। सूचना मिलते ही गांव में डर का माहौल बन गया और वन विभाग को जानकारी दी गई।वन दरोगा रोहित पांडे ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी मिली है, लेकिन सटीक लोकेशन न मिलने से पगचिह्न ट्रेस नहीं हो सके। वन विभाग की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।...