सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- भदैया, संवाददाता। भदैयां ब्लॉक के मलिकपुर गांव में 13 अप्रैल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज से जुड़े अली हुसैन की स्मृति में डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने लखनऊ पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र 188 के सपा नेता जीशान की अगुवाई में आयोजन समिति के सदस्य अबू शाहबाज (पूर्व प्रधान, मलिकपुर), फिरोज खान उर्फ जुम्मन ठेकेदार, तबरेज राईन, रेहान इदरीशी, मो. सादाब आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.