मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन सजधज कर तैयार, जल्द दौड़ेगी मेट्रो
पटना, मई 12 -- मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन सजधज कर तैयार है। सीएमआरएस से परिचालन की मंजूरी मिलते ही उद्घाटन तिथि तय की जाएगी। न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ के बीच मेट्रो का परिचालन शुरू है। जिसका विस्तार मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक होना है।
स्टेशन की संरचना स्टेशन की पहली मंजिल पर बने टिकट और जांच एरिया के साथ ही दूसरी मंजिल पर बना प्लेटफॉर्म बनकर तैयार है। स्टेशन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेट्रो की ओर से कलाकृतियां उकेरी गई हैं, जो यात्रियों को आकर्षित करेगा। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का भवन हनुमान नगर रोड और पाटलिपुत्र स्टेडियम रोड के कॉर्नर पर बना है। जिस कारण हनुमान नगर की तरफ से आने वाले यात्री बिना सड़क पार किए ही किसी भी रूट के लिए मेट्रो की सवारी कर सकते हैं। पाटलिपुत्र स्टेडियम के भी यात्रियों को यही सुविधा मिलेगी। जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.