बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- मलावां में निकली कलश शोभा यात्रा कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ अखंड कीर्तन फोटो: सरमेरा केके 03: सरमेरा प्रखंड के मलावां गांव में शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त। सरमेरा, निज संवाददाता। सरमेरा प्रखंड के मलावां गांव में शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा निकली। नगर भ्रमण कर भक्त देवी स्थान पहुंचे। वहां विधिवत कलश स्थापना के बाद एक दिवसयी अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसके साथ ही पूरा गांव हरे राम हरे कृष्णा... के जाप से गुंजायमान हुआ। अखंड कीर्तन में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर कुमार, अभय राज, धीरज सिंह, विमलेश सिंह, संदीप सिंह, गोपाल सिंह व अन्य ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...