पिथौरागढ़, मई 17 -- संतोष, पिथौरागढ़। जनपद के मलान गांव ने ई गर्वनेंस में बेहतर कार्य किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य ने बताया कि विण के सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीपक कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चन्द्रप्रकाश जोशी, सदस्य ग्राम पंचायत देवराज, जेई पंचायत राजीव चौहान ने दिल्ली मे ग्राम सभा मलान के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया था। जिसके बाद सरकार के दल ने गांव में आकर उनके कामों का निरीक्षण किया। उत्तराखंड से एकमात्र ग्राम सभा मलान का ई गर्वनेंस में बेहतर प्रदर्शन हुआ है। मलान की ग्राम प्रधान विमला देवी के इस कार्य को देखते हुए प्रधान संगठन के अध्यक्ष भरत राम, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी विण राजेन्द्र अवस्थी ने शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...