कौशाम्बी, मई 4 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत सोमवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव में कैम्प लगाया। इस दौरान उन्होंने भूमि विवाद की तीनों शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता भगवानदीन की शिकायत पर चकमार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इसी प्रकार दूसरे मामले में पत्थरगढ़ी कराकर भूमि विवाद का समाधान किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करायें। यह भी पढ़ें- डीएम ने आठ फरियादियों की सुनीं शिकायतें इस दौरान तहसीलदार सिद्धांत कुमार, नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.