नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के बेहद करीब हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। मलाइका अक्सर बेटे अरहान के सोशल मीडिया पोस्ट में भी नजर आती हैं। अब एक्ट्रेस ने बेटे के ग्रूमिंग सेशन पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान का पॉपुलर डायलॉग बोल दिया है। उन्होंने बेटे के आईब्रो बनवाने वाले पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'इट्स डन ब्रो'। उनके इस कमेंट को कई लोगों ने लाइक किया है। अरहान ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उनका ग्रूमिंग सेशन के साथ कई मस्तीभरी तस्वीरें भी हैं। अरहान के आईब्रो सेशन पर मलाइका का कमेंट अरहान ने हाल में अपने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अरहान को कुकिंग करने से लेकर, म्यूजिक सुनने, आईब्रो बनवाने और नानी के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। मलाइका ने सलमान खान का पॉपुलर डाय...