नई दिल्ली, मार्च 11 -- मलाइका अरोड़ा और सौरब बेदी कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। दोनों का हाल ही में साथ में पार्टी और डांस करते हुए कई वीडियोज वायरल हो रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। अब सौरब ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।क्या कहा सौरब ने मलाइका के साथ अफेयर की खबरों पर जूम और टेली टॉक से बात करते हुए सौरब ने कहा कि वह काफी निराश हैं कि ऐसे उनका नाम वायरल हो रहा है मलाइका के साथ। दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि कैसे दोनों पहली बार मिले।कैसे मिले मलाइका से सौरब ने बताया कि उनके मेन्टॉर्स ने उन्हें मलाइका को मिलवाया उनके मॉडलिंग के दिनों में। उनके जरिए वह सेम सोशल सर्कल के पार्ट बने और फिर वह मलाइका से मिले और पार्टीज अटेंड करने लगे जहां मलाइका भी मौजूद थीं।...