नई दिल्ली, मार्च 12 -- कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में क्रिकेट के साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी गेस्ट पहुंचे। इस लिस्ट में सोहा अली, नेहा धूपिया के साथ ही मलाइका अरोड़ा का भी नाम था। और, मलाइका अरोड़ा के ब्यूटीफुल लुक ने हर किसी का दिल भी चुरा लिया। झीने से कपड़ों से तैयार फूलों वाली साड़ी में रेडी मलाइका को देखकर किसी का भी दिल धड़क सकता है। वहीं इस गॉर्जियस साड़ी की कीमत भी बेहद खास है।मलाइका का लाइमलाइट चुराने वाला लुक मलाइका ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए डिजाइनर गौरी एंड नयनिका के कलेक्शन के साड़ी को चुना। डस्ट पिंक कलर की साड़ी पर फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। नेट बेस फैब्रिक पर बने ये फूल साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। जिसके मलाइका ने डीप वी नेकलाइन और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं इस साड़ी के साथ मैच ज्वैल...