देवघर, जनवरी 30 -- देवघर। प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा पंचायत भवन की जमीन को लेकर गुरुवार को पंचायत सचिव ललित वर्मा ने थाना प्रभारी प्रभात कुमार को लिखित आवेदन देकर अतिक्रमण को रोकने और कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मलहरा गांव निवासी जय नारायण राउत की सहमति से दाग नंबर 693, जमाबंदी नंबर 416, रकबा 1 एकड़ 72 डिसमिल की जमीन पंचायत को दी गई थी। कोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी जय नारायण राउत ने जमीन पर जबरन रास्ता काटकर कब्जा करना शुरू कर दिया। पंचायत सचिव ने मामले की जांच कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और भूमि संबंधी विवाद सुलझाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...