अंबेडकर नगर, मई 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आस्था का मास ज्येष्ठ (जेठ) शुरू हो गया है। अधिक मास जिसे मलमास भी कहा जाता के कारण इस बार जेठ 59 दिनों का होगा। शनिवार को शुरू हुए मास में 17 मई से 15 जून तक मलमास की अवधि होगी। जबकि जेठ मास 29 जून तक रहेगा। आचार्य पंडित उत्कर्ष तिवारी सचिन के अनुसार मलमास के कारण जेठ महीना इस बार 59 (तिथियों के चलते 60 भी) दिन होगा। बताया कि इससे इस बार के जेठ महीने में सामान्य से अधिक मंगलवार का दिन पड़ेगा। बताया कि इस बार पांच बड़ा मंगल का पर्व मनाने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: हिरणकश्यप के वध के लिए भगवान विष्णु ने बनाना पड़ा था अधिकमास, जानिए पुरुषोत्तम मास का महत्व बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) पांच मई, 12 मई, 19 मई, 26 मई और दो जून को मनेगा। बताया की अधिक मास में प्रकाश के देव सूर्य का अभिषेक करन...