मधुबनी, जून 15 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मिथिला की प्रसिद्ध पिपराघाट स्थित कमला, बलान व सोनी नदी के त्रिवेणी संगम में मलमास की समाप्ति के साथ ही सोमवार को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकीमलमास का धार्मिक महत्त्व धार्मिक मान्यता मुताबिक मलमास समाप्त होने के बाद त्रिवेणी स्नान से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है तथा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के कारण बाबूबरही, खुटौना, अंधराठाढ़ी, राजनगर समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिपराघाट पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना...