मलमास समापन पर दूसरे दिन भी गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
बेगुसराय, जून 17 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। मलमास के समापन पर बुधवार को दूसरे दिन भी झमटिया घाट पर गंगा स्नान करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एनएच-28 पर झमटिया ढाला के दोनों तरफ करीब 8 किलोमीटर दूर तक सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाजाम की स्थिति बनी रही। इस बीच इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। सड़क जाम में फंसे श्रद्धालुओं व यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही थी। मलमास समाप्ति पर दूसरे दिन भी गंगा स्नान करने पधारे श्रद्धालुओं का अहले सुबह से ही घाट पर तांता लगने लगा था। बड़ी संख्या में दूर दराज के श्रद्धालु सड़क व रेल मार्ग से पधार रहे थे। बछवाड़ा जंक्शन पर समस्तीपुर की दिशा से आने वाली सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उतरती दिखी। सुबह 6 बजे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.