बिहारशरीफ, मई 28 -- आस्था की लाइफलाइन : मलमास मेले में रेलवे बना श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा राजगीर स्टेशन से रोजाना 50 हजार लोग कर रहे सफर चलाई गईं नई और स्पेशल ट्रेनों से आवागमन हुआ सुगम यात्रियों के लिए खुले हैं अतिरिक्त व मोबाइल टिकट काउंटर फोटो राजगीर रेल : राजगीर स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन से उतरने के बाद कुंड स्नान को जाते तीर्थयात्री। राजगीर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेला (पुरुषोत्तम मास) अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों और बिहार के विभिन्न जिलों से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। आस्था के इस महाकुंभ में लाखों की भीड़ को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने में भारतीय रेलवे सबसे मजबूत कड़ी (लाइफलाइन) बन गयी है। सड़क मार्गों पर लगने वाले लंबे जाम और भारी भीड़ से बचने के लिए श्रद्धालु ट्रेनों को सबसे मुफ...