बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- मलमास मेला में हर गतिवधियों पर सीसीटीवी व ड्रोन से रखी जाएगी नजर श्रद्धालुओं को निर्धारित शुल्क पर मिलेगी बस व टोटो की सुविधा राजगीर पीएचईडी कैंपस में वाटरप्रूफ टेंट सिटी का होगा निर्माण फोटो : डीएम मिटिंग 01 : कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मलमास मेला की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजगीर में 17 मई से 15 जून तक मलमास मेला लगेगा। डीएम कुंदन कुमार ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार को राजगीर मलमास मेला की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि मलमास मेला में हर गतिवधि पर सीसीटीवी व ड्रोन से नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निर्धारित समय में राजगीर पीएचईडी कैंपस के पास वाटरप्रुफ टेंट सिटी ...