जहानाबाद, मई 16 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मधुश्रवा में ध्वजारोहण के साथ ही मलमास मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही तथा पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। मेले में विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशा, खाने-पीने की दुकानें, मनोरंजन के साधन एवं अन्य आकर्षक दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में पानी नहीं रहने की समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय विधायक मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि मलमास मेला को लेकर तालाब में पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- मलमास मेला में विधि विधान पूर्वक हुआ ध्वजारोहण साथ ही मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया ...