बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- सभी अस्पतालों में होगी 4-4 बेड की व्यवस्था इसके अलावा बनाये जाएंगे 20 उपचार केन्द्र राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटक नगरी में 17 मई से मलमास मेले की शुरुआत होगी। इसके लिए प्रशासन तैयारी में लगा है। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा स्नान को 8 जोन और 21 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्रअस्थायी अस्पतालों की व्यवस्था मलमास मेले के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर छह अस्थायी अस्पताल बनाये जाएंगे। इनमें चार-चार बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 20 उपचार केन्द्र भी बनाये जाएंगे। यहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि ब्रह्मकुंड परिसर में दो, वीआईपी टेंट सिटी, रेलवे स्टेशन, झुनकी बाबा मंदिर के पास एक-एक अस्पताल बनेगा। सभी अस्पतालों में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था ...