गया, मई 11 -- राजगीर में लगने वाले मलमास मेले को लेकर तपोवन स्थित गर्म कुंड की साफ-सफाई कराई गई। मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मलमास मेले के दौरान बोधगया की ओर से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु तपोवन पहुंचते हैं और गर्म कुंड में स्नान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मलमास में देवी-देवता भी राजगीर के साथ तपोवन में स्नान करने आते हैं। इसी वजह से यहां भी मेला लगता है। बीडीओ ने बताया कि मेले से पहले लाइट, चापाकल और अन्य सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। 17 मई से मलमास शुरू होगा। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार मलमास मेला में भक्तों का करेगा सहयोग यह भी पढ़ें- मलमास 17 मई से शुरू, 19 साल बाद ज्येष्ठ माह में होंगे आठ बड़े मंगल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...