बिहारशरीफ, मई 18 -- मैं मिर्जापुर से राजगीर आई हूं। मलमास मेले में श्रद्धालुओं के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा स्नान-दान के इंतजाम काफी बेहतर है। कुंड में स्नान करने में काफी सुविधा मिली। कोई परेशानी नहीं हुई, यहां की शानदार सुविधाएं देखकर दिल खुश हो गया है। मंजू देवी, मिर्जापुर, यूपी यह भी पढ़ें- पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध पार्किंग पर पांच बाइक जब्तपंडाल की व्यवस्था स्टेशन के पास काफी बड़ा और बेहतरीन पंडाल (टेंट सिटी) लगाया गया है। यहां रहने-सहने की व्यवस्था एकदम सही है। अभी हम लोग मेला घूमने और ब्रह्मकुंड जाने वाले हैं। लेकिन, पहली नजर में ही मेले में किये गये इंतजाम और अन्य व्यवस्थाएं बहुत अच्छा लगा। चुन्नू कुमार, पटना यह भी पढ़ें- बिहार राजगीर मेला: कागभुशुण्डि से जुड़ा है कौओं का रहस्य, मलमास में होते हैं शाही स्नान,...