बिहारशरीफ, मई 17 -- मलमास मेला : राजगीर-हावड़ा के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेला को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजगीर और हावड़ा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजगीर बिहारशरीफ, अस्थावां, बरबीघा, शेखपुरा, किउल और भागलपुर होकर चलेगी। सांसद कौशलेंद्र कुमार रविवार को राजगीर रेलवे स्टेशन से इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से मलमास मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...