बिहारशरीफ, मई 20 -- मलमास 02 मलमास मेला : कई मंदिरों में प्रवेश पर रोक, बिना पूजा-अर्चना लौट रहे श्रद्धालु भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के नाम पर मंदिरों के गेट के पास कर दी गयी है बैरिकेडिंग पुरुषोत्तम मास में कुंडों में स्नान के साथ यहां के मंदिरों में पूजा अर्चना की है विशेष महत्ता फोटो मंदिर : राजगीर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास की गयी बैरिकेडिंग, जिसके कारण श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी। राजगीर, निज संवाददाता । मलमास मेले में हर दिन लाखों श्रद्धालु कुंड स्नान, दान-पुण्य एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। ब्रह्मकुंड सहित अन्य पवित्र कुंडों में स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। लेकिन, प्रशासन द्वारा इसबार कई मंदिरों में प्रवेश पर ही रोक लगा दी गयी है। इससे देश-विदेश से आने श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी है। लाचारी ऐसी कि बड़ी संख्य...