नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने एक तरफ जहां हजारों जिंदगियां तबाह कर दी वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी भी कहानियां सामने आ रही हैं जो लोगों के लिए किसी उम्मीद से कम नहीं। नेपाल में आए इस विनाशकारी बाढ़ में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस तबाही के बीच नुवाकोट से शनिवार को एक ऐसी खबर आई जिसने लोगों को हैरान कर दिया। नुवाकोट के बिदुर इलाके में 10 दिनों से मलबे में दबी एक 60 वर्षीय महिला चंडिका श्रेष्ठा को जिंदा बाहर निकाला गया। महिला के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। चंडिका श्रेष्ठा के परिवार ने कुछ दिनों पहले ही उन्हें मृत मानकर उनका अंतिम संस्कार तक कर दिया था। वहीं इस कहानी के सामने आने के बाद लोगों के मन में अब ये सवाल है कि, मलबे...