लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- 70वीं वाहिनी एसएसबी के बचाव व राहत दल ने निघासन में राज्य स्तरीय संयुक्त मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मलबे में दबे लोगों की सटीक लोकेशन ट्रेस कर सुरक्षित निकाला। आपदा पीड़ितों को सीपीआर, प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा। इस मॉकड्रिल में प्रशिक्षित श्वान दस्ते की भी सहायता ली गई। कमांडेंट 70वीं वाहिनी एसएसबी राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में वाहिनी के बचाव व राहत दल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन में भूकंप से संबंधित एक सघन व राज्य स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। उपकमांडेंट विश्वनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। मैदान पर रेस्क्यू दल का नेतृत्व निरीक्षक दिवाकर यादव टीम कमांडर ने किया। उपनिरीक्षक ज्ञानानंद , उपनिरीक्षक दीपक थापा सेफ्टी ऑफि...