गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। सेक्टर-106 में मलबा संग्रहण केंद्र के खिलाफ द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर की है। आरोप लगाया कि इस केंद्र को घनी आबादी के क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इससे वातावरण प्रदूषित होगा। यह याचिका एसोसिएशन की अधिवक्ता सीमा नैन व सृष्टि सिंह की तरफ से दाखिल की गई है। इसमें कहा है कि इसके बनने के बाद क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण, धूल, भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। भूजल एवं वायु गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर पर प्रतिकूल असर होगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से वेस्ट मैनेजमेंट आवश्यक है, लेकिन इसके नाम पर रिहायशी क्षेत्रों के बीच प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को अनुमति नहीं दी जानी चाहि...