नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली में निर्माणाधीन मलबे की समस्या को कम करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को दिल्ली मलबा पोर्टल लॉन्च किया। इसके तहत निगम के पोर्टल की मदद से प्रत्येक अपशिष्ट उत्पादक क्यूआर कोड के माध्यम से मलबा उठाने के लिए अनुरोध कर सकता है। इस पोर्टल को सिविक सेंटर में महापौर राजा इकबाल सिंह, निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने लॉन्च किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार और निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह पोर्टल वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए अवैध रूप से मलबा फेंकने की घटनाओं और वायु प्रदूषण को कम करने में सहयोग मिलेगा। साथ ही यह शहर को आगामी सीएंडी वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2025 के लिए तैयार करेगा। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे। इस पोर्टल में...