अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- मोहित कुमार ,अल्मोड़ा। मुख्यालय सहित आसपास में सोमवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदला। सुबह बारिश के बाद दिन में राहत मिली। लेकिन शाम के समय कई जगहों पर फिर से बारिश हुई। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। वहीं, मलबा और बोल्डर आने से चार ग्रामीण मार्गों में आवागमन बाधित रहा। इधर, आपदा कंट्रोल के मुताबिक नगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम 22 डिग्री रहा। कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...