हजारीबाग, अप्रैल 10 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के मलकोको गांव में गिद्धों का झुंड देख लोग बहुत खुश हुए। विलुप्ति के कगार पर पहुंचे पक्षियों की वापसी से गांव वालों, पर्यावरण प्रेमियों, वन विभाग में उत्साह है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने वाले गिद्ध अब पहले जैसे नहीं देखे जाते हैं। एक साथ 25:30 की संख्या में गिद्धों को देखने के लिए आस पास के लोग बहुत देर तक वहां जमे रहे। गांव वालों का मानना है कि गिद्धों की मौजूदगी वायुमंडल के स्वच्छ होने का संकेत है। गिद्धों की वापसी पर्यावरण के लिए सकारात्मक संकेत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...