बागपत, मई 8 -- बड़ौत। एसबीसीई शुगर मिल मलकपुर में गत माह हुए गैस रिसाव से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर थे। इस मामले में डीएम बागपत ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। इसकी जांच एसडीएम बड़ौत को सौंपी है। एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट देनी होगी। मलकपुर मिल में 14 अप्रैल की शाम ईपीटी प्लांट(इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में अचानक गैस का रिसाव हो गई थी। इससे वहां काम करने वाले सुरक्षा गार्ड सुरेश शर्मा निवासी गुराना रोड बड़ौत, कर्मचारी हामिद, साकिब, अमरनाथ पांडे व दीपक की हालत खराब हो गई थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुरेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया था। यह भी पढ़ें- श्रमिक आंदोलन में हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच होगी मिल की तरफ से मृतक के परिजनों को 11 लाख का मुआवजा दिया गया था। इस मामले में मलकपुर मिल के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.