बिजनौर, जून 9 -- बिजनौर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर देहरी में 12 दिन के भीतर दूसरी बार शरारती तत्वों द्वारा देवस्थल में तोड़फोड़ कर मूर्ति खंडित किए जाने की घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- हादसा: बाइक से गिरकर युवती की मौत, तीन दिन बाद थी शादी घटना का विवरण थाना कोतवाली देहात के गांव मलकपुर देहरी निवासी रतिराम सिंह के खेत में चंदपुरा मार्ग पर दर्रे वाले नाम से प्रसिद्ध देवस्थल स्थित है। यहां भगवान शिव परिवार सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। 28 मई को भी अराजक तत्वों ने यहां तोड़फोड़ कर तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया था। उस समय एक मानसिक रूप से कमजोर युवक पर घटना का आरोप लगा था। पुल...