रुडकी, मार्च 21 -- रुड़की के मलकपुर चुंगी हाईवे पर अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बसों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल सोलानी पुल बड़े वाहनों के लिए बंद है। ऐसे में इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं है, लेकिन छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। इसके बावजूद सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बसें यातायात व्यवस्था में बाधा बन रही हैं। बसों के कारण छोटे वाहन चालकों को सड़क के किनारे उतरने तक की जगह नहीं मिल पाती। इससे सामने से आने वाले वाहनों से टकराव का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय ...