बागपत, अगस्त 13 -- बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 25 करोड़ रुपये का चेक डीएम अस्मिता लाल को सौंपा। यह राशि 22 फरवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य के भुगतान के लिए दी गई है। वर्तमान में मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का करीब 79 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया बताया गया है। डीएम ने मिल प्रबंधन को निर्देश दिए कि शेष बकाया राशि का भी जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह और चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...