बागपत, मार्च 25 -- बड़ौत। सहकारी गन्ना विकास समिति लि. मलकपुर के कार्यालय में बुधवार को वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 1270.99 लाख का बजट पास हुआ। बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि की गई तथा अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक के समिति खर्चों को अनुमोदित किया गया। साथ ही किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कीटनाशक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट, कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा ह्यूम पाइप उपलब्ध कराने और समिति में चिकित्सालय निर्माण कार्य का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 1270.99 लाख रुपये का बजट पारित किया गया।समिति की सुरक्षा के लिए गार्ड व चौकीदार को आउटसोर्सिंग पर रखने तथा जमीन खरीदकर फार्म विकसित करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। बैठक की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.