गिरडीह, सितम्बर 7 -- गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मर्सी हॉस्पिटल परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें रात करीब 2:15 बजे अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल इंट्यूबेशन कर वेंटिलेटर सहित आवश्यक जीवनरक्षक उपचार शुरू किया। उस समय उनका रक्तचाप भी रिकॉर्ड नहीं हो रहा था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति और गंभीर हो गई और कार्डियक अरेस्ट हुआ। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल सीपीआर समेत पुनर्जीवन के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीब सुबह चार बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। यह भी पढ़ें- मर्सी हॉस्पिटल ने जारी किया मंत्री सुदिव्य के निधन को लेकर मेडिकल बुलेटिन अस्पताल के निदेशकों एवं सीई...