नई दिल्ली, मार्च 10 -- मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपकमिंग Mercedes-Benz CLA BEV के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 1.5 लाख रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर मॉडल को बुक कर सकते हैं। इसकी डिलिवरी फेज में होगी। CLA 250+ लॉन्ग रेंज की डिलिवरी अप्रैल 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगी। वहीं, जून 2026 से कंपनी CLA 200 स्टैंडर्ड रेंज की डिलीवरी शुरू करेगी। नई कार की खास बात है कि इसका CLA 200 स्टैंडर्ड रेंज का लॉन्च होना। यह एक नया वेरिएंट है जो CLA 250+ लॉन्ग रेंज के साथ लाइनअप में शामिल होगा। इतनी हो सकती है कीमतCLA 200 स्टैंडर्ड रेंज की कीमत लगभग 55 लाख रुपये होने की उम्मीद है। वहीं, CLA 250+ लॉन्ग रेंज की कीमत लगभग 59 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। ब्रैंड के अनुसार इसे पोटेंशियल बायर्स की फीडबैक के आधार पर डिवेलप किया गया है, जो इलेक्ट्रिक वीइकल की कैपेब...