नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ संतोष अय्यर ने सोमवार को कहा कि कंपनी कमजोर रुपये, बढ़ती माल ढुलाई लागत और महंगाई के बीच जनवरी में अपने सभी वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी 2026 में पहले ही तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है। अय्यर ने कहा, इस साल हमने तीन बार कीमतें बढ़ाई हैं। अगली बढ़ोतरी जनवरी में करने की संभावना है, क्योंकि रुपये की स्थिति में अभी सुधार नहीं हुआ है। यूरो के मुकाबले रुपया अभी भी 109-110 के स्तर पर है। इसलिए हमें जनवरी में कीमतों में अगली बढ़ोतरी पर विचार करना होगा। उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इसका फैसला दिसंबर के करीब किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...