नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Mercedes-Benz ने अपनी फ्लैगशिप लग्जरी SUV Mercedes-Maybach GLS का फेसलिफ्ट मॉडल अनवील किया है। यह एसयूवी का मिड-लाइफ अपडेट है, जिसमें डिजाइन, इंजन, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें कंपनी अपडेटेड 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन ऑफर कर रही है। आइए डीटेल में जानते हैं इस एसयूवी के बारे में।एक्सटीरियर में मिले नए डिजाइन अपडेट नई मर्सिडीज-मेबैक GLS का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। एसयूवी में अब मेबैक-स्पेसिफिक फ्रंट ग्रिल के चारों तरफ इल्यूमिनेटेड बॉर्डर दी गई है। इसके साथ पहली बार ग्रिल पर 'Maybach' की इल्यूमिनेटेड ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इस एसयूवी हेडलाइट्स में रोज-गोल्ड फिनिश दे रही है, जिससे फ्रंट लुक और आकर्षक हो गया है। पीछे की तरफ नए डिजाइन...