नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली। कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया मुद्रा की अस्थिरता और बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए अप्रैल से अपने वाहन की कीमतों में लगभग दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। यह फैसला मुख्य रूप से मुद्रा में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव, खासकर रुपये के यूरो के मुकाबले लगातार कमजोर होने और लागत बढ़ने के कारण लिया गया है। एक दिन पहले ऑडी ने भी घोषणा की थी कि वह एक अप्रैल से भारत में अपने सभी मॉडल कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...