मर्यादित खेलें होली, किसी की इच्छा के विरुद्ध न लगाएं रंग : डीजीपी
लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा ने लोगों से अपील की है कि वह मर्यादित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं। होली उत्सव सुरक्षित ढंग से मनाया जाए। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग होली खेलते समय करें। किसी की इच्छा के विरुद्ध उसे रंग न लगाएं। किसी भी तरह का विवाद न हो इसका ध्यान रखा जाए, नहीं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। यातायात के नियमों का लोग कड़ाई से पालन करें। संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें। उप्र पुलिस आपके सुरक्षित व शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। ऐसे में रंग में भंग करने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.