हजारीबाग, मार्च 22 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम शिलाड़ीह में चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा के अवसर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को शुरू हुए कलश स्थापना से लेकर नवरात्र के सप्तमी तक कथा होगा। अयोध्या के कथा वाचिका मनु शर्मा दीदी ने कहा प्रभु श्रीरामचंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उनके आदर्शों पर हम सभी को चलना है। अंतिम संस्कार के समय लोग राम नाम सत्य ही का नारा लगाते हैं। इसका अर्थ है कि जीवन में एक ही सत्य है वह राम है। इसलिए सभी लोगों को राम भगवान का नाम लेना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। मौके पर राम कथा के दौरान एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया गया, जिस पर श्रद्धालु झुमते हुए प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...