लोहरदगा, मार्च 28 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामनवमी मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव और विशिष्ट अतिथि जुगल भगत ने लाठी खेलकर की। प्रखंड की बालिका मंडलियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में प्रखंड के अंबेरा, कुम्हारिया, कसपुर, भौंरो सहित कई गांवों के महावीर अखाड़ों ने हिस्सा लिया। अखाड़े के नवयुवकों ने तलवारबाजी, लाठी चालन और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं के हैरतअंगेज करतब दिखाए।मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें अधर्म पर धर्म की विजय और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि ने शांतिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.