सीवान, मार्च 21 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के धार्मिक ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक गांव तीतीरा मेँ चल रहे विष्णु महा यज्ञ के प्रथम दिन गुरुवार की रात्रि श्रीराम कथावाचक मधुर जी महाराज ने कहा कि नीति, न्याय और नेतृत्व का चरमोत्कर्ष श्री राम भारत में एक ऐसा नाम है जो अभिवादन या नमस्कार का पर्यायवाची है। हिमालय से कन्याकुमारी तक ही नहीं अपितु सुदूर पूर्व के कई देशों में भी राम और रामायण असाधारण श्रद्धा के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि राम प्रतिनिधित्व करतें हैं मानवीय मूल्यों की मर्यादा का । कथावाचक ने कहा कि राम का चित्रण एक मनुष्य के रूप में ही किया गया है। जो समाज की विभिन्न अवस्थाओं से गुजरता है और अनेक प्रकार के कष्ट सहन करता है। उन्होंने ने कहा कि राम के चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोकव्यवहार के दर्शन होते हैं।...