बेगुसराय, मार्च 28 -- मंझौल,एक संवाददाता। रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को बाबा वीरभद्र स्थान से शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गई। पुस्तकालय चौक, नित्यानंद चौक, सत्यारा चौक, मुख्य बाजार और संगत चौक होते हुए भव्य शोभायात्रा गुजरी। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से सम्पूर्ण अनुमंडल मुख्यालय गुंजायमान होता रहा। अभाविप के अमित कुमार सिंह गप्पू, कन्हैया कुमार, श्वेता निशा शांडिल्य, जिला संयोजक अनुभव आनंद, रवि, आदर्श भारती, अमृतांशु, गोविन्द, शिम्मी शिवम, सत्यम, धीरज, सन्नी, प्रकाश, ऋचा रानी, डेजी, रिशु, संध्या, ज्योति, अनुराग, मुकेश, कृष्णा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। आदर्श एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को आत्मसात करने से हम अपने जीवन में नित्य नए तरक्की करेंगे। यह शोभायात्रा क...