जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के चाकुलिया में बेटे ने पारिवारिक विवाद में अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना बुधवार रात की कुचियाशोली पंचायत के जीरापाड़ा गांव के राणा टोला की है। पुलिस ने आरोपी जब्बर सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, जब्बर का मां सुधा बाला देवी(77) से किसी बात पर बुधवार को विवाद हो गया। वह घर में सो रही थी, इसी दौरान उसने हत्या कर दी। लाश को कपड़ा से ढंककर घर से भाग निकला। गुरुवार सुबह थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी का पुत्र मंगल सिंह बुधवार की शाम को ससुराल गया था। ‌घर में जब्बर और मां सुधा थे। पुलिस ने चेकडैम के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त ...