मर्डर या सुसाइड? बारांबकी में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, लव अफेयर की भी चर्चा
नई दिल्ली, मई 25 -- बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र स्थित गेहंदवर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक चिलबिल के पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। दोनों शव पेड़ की अलग-अलग डाल पर दुपट्टे के सहारे लटके हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र श्रीपाल रावत के रूप में हुई है। वहीं युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों के बीच दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा भी चल रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ से दोनों शव लटके देखे तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सतरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव और फोरेंसिक टीम ने घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.