संवाददाता, मार्च 7 -- अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र के दारानगर गांव में फांसी के फंदे पर लटके मिले ग्रामीण की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि उसके प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार दारानगर गांव निवासी 35 वर्षीय ओमपाल पुत्र महावीर का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सुबह जब उसकी पत्नी कल्लो ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ओमपाल के शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।प्रेमी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था मामले में नया मोड़ तब...