गाजियाबाद, जून 2 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए सूर्या चौहान मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर पर नई बहस छिड़ गई है। कुछ लोग जहां इसे इंसाफ बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग बिना किसी उचित ट्रायल के पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी नेता सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार पर यूपी को 'जंगल राज' में धकेलने का आरोप लगा रहे हैं। सपा के एक बड़े नेता ने उत्तर प्रदेश में 'एक खास धार्मिक पूर्वाग्रह' के साथ एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई को 11वीं क्लास में पढ़ने वाले 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार वॉन्टेड आरोपी असद की गिरफ्तारी पर Rs.50,000 का इनाम रखा था। 31 मई की सुबह गाजियाबाद पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में अस...