संवाददाता, फरवरी 16 -- बहराइच जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और अवैध क्लीनिकों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फखरपुर क्षेत्र के भिलौरा मोड़ स्थित एक कथित क्लिनिक में हार्निया का इलाज कराने पहुंचे 31 वर्षीय अमरेश की गलत ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप ने हार्निया के बजाय हाइड्रोसील का ऑपरेशन कर दिया, जिससे बारीक नसें कट गईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।हार्निया की बजाय हाइड्रोसील का ऑपरेशन बौंड़ी थाना क्षेत्र के बिस्वां गांव निवासी अमरेश पिछले करीब एक साल से हार्निया की समस्या से परेशान थे। गांव की एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सलाह पर परिजन उन्हें भिलौरा मोड़ स्थित क्लिनिक ...